सिवनी: बारापत्थर कार्यालय में विधायक दिनेश राय मुनमुन की जनसुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश
Seoni, Seoni | Jun 16, 2026 सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मंगलवार को बारापत्थर स्थित कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। दूर-दराज से पहुंचे लोगों के आवेदनों पर सुनवाई करते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।