पन्ना: लगुन चढ़ाकर लौट रहे परिवार को ट्रैक्टर ने रौंदा, चाचा और फूफा की मौत, बेटी के हाथ पीले होने से पहले उजड़ा संसार
Panna, Panna | May 7, 2026 टेढ़ी मंझौली में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 'लगुन' चढ़ाकर लौट रहे ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में दुल्हन के फूफा और चाचा की मौत हो गई। वही एक अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हैं जिनका उपचार जिला चिकित्सालय पन्ना में जारी है।