चंदौसी: गांव मुड़िया निवासी 22 वर्षीय किशोर की मौत शादी समारोह में भात की रस्म में शामिल होने जाते समय, दो लोग घायल
कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया खेड़ा में लगातार दूसरे दिन मातम छा गया। गुरुवार रात शाहबाद क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी सोमवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से शादी में भात की रस्म में शामिल होने जा रहे थे, तभी मंगोली के पास सामने से आ रहे टैम्पो से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।