दीपावली तक शहरी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग ने दावा किया है कि 95 प्रतिशत शहरी सड़कें दुरुस्त हो चुकी हैं। मगर हकीकत इन सरकारी आंकड़ों से परे है। शहरों की धड़कन कहे जाने वाले मार्ग अब भी जख्मी हैं।