महसी: एक सप्ताह बाद भी वन विभाग के हाथ नहीं लगा तेंदुआ, खैराटिया हामिदपुर में 8 लोगों को किया घायल
रामगांव थाना क्षेत्र के खैराटिया हामिदपुर में वन विभाग की टीम बीते एक सप्ताह से तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पिंजड़ा, ट्रैप कैमरा, ड्रोन कैमरा तथा जाल आदि लगाकर मसक्कत की जा रही है। लेकिन तेंदुआ अभी भी वन विभाग की पकड़ से दूर है। शनिवार शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ के न पकड़े जाने से दहशत बरकरार है।