देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने बीसलपुर पीलीभीत से गिरफ्तार अभियुक्त को लाया देहरादून, नाबालिग को सकुशल किया बरामद
देहरादून की नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले युवक देव पुत्र दीनानाथ निवासी, बरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र 18 वर्ष है को देहरादून ले आई है। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के बीसलपुर से गिरफ्तार किया था.नाबालिग के पिता ने थाने में नाबालिग के घर से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।