भोगांव: भोगांव में स्कूल बस ने बाइक और ठेले को मारी टक्कर, एक की मौत और 3 घायल
भोगांव में बुधवार शाम जीटी रोड चौराहे पर एक अनियंत्रित स्कूल बस ने बाइक और पानी-पुरी के ठेल को टक्कर मार दी। यह बस सीओ कार्यालय के पास एक पुलिया से जा टकराई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।