ALTF टीम के द्वारा पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जहां पुलिस टीम ने विभिन्न जगहों से 125 लीटर देसी शराब बरामद किया। इस दौरान 7500 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया। साथ ही पुलिस ने चार भट्ठी को भी ध्वस्त किया है। जानकारी सोमवार की रात्रि 9:37 पर दी गई।