शाहपुरा: बरगी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सड़कों पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
बरगी। जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जबलपुर के नेतृत्व में बरगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अतिरिक्त तहसीलदार बरगी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बरगी जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में ये आयोजन किया गया।