खरगोन जिले के टांडा बरूड में सोमवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सूर्यवंशी कुमरावत तमोली समाज द्वारा 14वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस खास मौके पर एक साथ 19 वर-वधू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की।