भरखनी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलौनी का पंचायत भवन इन दिनों अपनी बदहाली को लेकर चर्चा में है। पंचायत भवन का मुख्य गेट टूटा हुआ है, जिससे असामाजिक तत्वों का अंदर आना-जाना आसानी से हो रहा है। हालात यह हैं कि पंचायत भवन अब शराबियों का अड्डा बनता जा रहा है। पंचायत भवन के अंदर चारों ओर गंदगी फैली हुई है और जगह-जगह देसी शराब के खाली टेट्रा पैक पड़े हैं।