झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष सह सदस्या शबनम प्रवीण ने रामगढ़ जिले का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसदन भवन, रामगढ़ में अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों, सभी मार्केटिंग पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।