मुरैना नगर: कमिश्नर कार्यालय के पास हाइवे पर रॉन्ग साइड से आए पत्थर से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर,कंटेनर से युवक की हुई मौत।
मुरैना में कमिश्नर कार्यालय के पास NH-44 पर रॉन्ग साइड से आ रहे पत्थर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार विवेक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही वह गुजर रहे कंटेनर के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर मौत हो गई।हादसे के बाद शव सड़क पर पड़ा रहने से हाईवे पर जाम लग गया।सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही।