सांगानेर: चाकसू उपखण्ड क्षेत्र के हुकण गांव में शादी समारोह के दौरान पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, आसपास के इलाके में मची भगदड़
जयपुर जिले के चाकसू क्षेत्र के हुकण गांव में शादी समारोह के दौरान बीती रात अचानक आग लगने का मामला सामने आया है वही अचानक आग लगने के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह पटाखों की चिंगारी मानी जा रही है। वहीं आग की सूचना के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।