खरगोन। अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को कोटवारों ने मोर्चा खोलते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। म.प्र. लघुवेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रमेश मंडलोई के नेतृत्व में कोटवारों ने वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने, नियमितीकरण तथा अनुकंपा नियुक्ति की मांग उठाई।