सिराथू: सिराथू में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, मां के पैर में आई चोट
सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू कस्बे में बृहस्पतिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से आ रहे एक मां बेटे को टक्कर मार दी जिसमें मां के पैर में चोट आई है। इस घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है स्थानीय लोगों ने फौरन महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। वही लोगों ने इस ट्रक को आगे जाकर रोक लिया है और इस घटना की जानकारी सिराथू पुलिस चौकी को दे दी है।