सिराथू: असवा मोड़ पर अनियंत्रित होकर संतरों से लदा ट्रक पलटने पर लूटने वालों की मची होड़, दबे हुए 2 लोगों को अस्पताल भेजा गया
कोखराज थाना क्षेत्र के असवा मोड़ पर बुधवार रात को संतरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। वहां पर संतरा लूटने वालों की होड़ मच गई। इस घटना में 2 लोगों के दबे होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। नागपुर से प्रयागराज जा रहा था यह संतरों से भरा ट्रक।