सिराथू: डीएम द्वारा रवाना की गई मतदाता जागरूकता रैली का सैनी कृषि मैदान में हुआ समापन
कौशांबी के जिलाधिकारी राजेश कुमार राय द्वारा मतदाता जागरूकता रैली मंझनपुर से रवाना की गई थी। इस रैली को पुलिस वाले और सफाई कर्मचारियों ने मिलकर निकाला था जिसका सैनी के कृषि मैदान में समापन किया गया। रैली समापन के दौरान जिले के डीपीआरओ मौजूद रहे। इस रैली का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करना था।