अलीगढ के थाना हरदुआगंज पुलिस ने गौवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर 2025 को शरीफ पुत्र हनीफ, निवासी मोहल्ला निचान कस्बा व थाना अतरौली, लगभग 20 किलोग्राम मांस मोटरसाइकिल से ले जा रहा था। सूचना पर स्थानीय लोगों ने उसे रोका और डायल 112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी।