कटनी नगर: झिंझरी स्थित मित्तल एनक्लेव कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर मिला एक कंपनी के जीएम का शव, जांच जारी
माधव नगर थाना अंतर्गत झिंझरी चौकी क्षेत्र में मित्तल एनक्लेव कॉलोनी के मकान नंबर 139 में निवासरत हिमाचल प्रदेश निवासी 46 वर्षीय आकाशदीप गोल्डी का शव फ्लैट की बालकनी से गुजरी पाइपलाइन में फांसी के फंदे पर मिला था यह घटना शुक्रवार शाम 5:40 मिनट की है। आज शनिवार दोपहर 12 बजे मृतक के शव का पीएम जिला अस्पताल में किया गया। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस जांच जारी है