जरीडीह: अराजू के महारुद्र यज्ञ में कथावाचिका अंजली गोस्वामी को भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनोद महतो ने अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
अराजू में आठ दिवसीय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान कथा सह महारुद्र यज्ञ के भागवत कथा में भारतीय जनता युवा मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष विनोद महतो ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं साथ शामिल होकर अयोध्या धाम से आई कथावाचिका अंजली गोस्वामी का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान भागवत कथा मे सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर श्रीमद भागवत कथा का श्रवण किया।