जरीडीह: जैनामोड़ फोरलेन चौक में जेबीकेएसएस कार्यकर्ताओ ने जयराम महतो का किया जोरदार स्वागत
जैनामोड़ फोरलेन चौक में जेबीकेएसएस के सदस्य महादेव रवानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने जेबीकेएसएस के सभी सक्रिय सदस्यो एवं कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति से अवगत कराया एवं आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर युद्ध स्तर पर सभी को कार्य करने का निर्देश दिया।