चतरा: देल्हो घाटी के पास कोयला लदा हाईवा अनियंत्रित होकर पलटा, चालक बाल-बाल बचा
Chatra, Chatra | May 2, 2026 चतरा सिमरिया मुख्य सड़क देल्हो घाटी समीप कोयला लदा हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया।शनिवार के साम छः बजे बताया गया कि हाईवा वाहन टंडवा कोल माइंस से कोयला लाद कर कटकमसांडी रेलवे साइडिंग डंप करने जा रहा था।इसी दौरान घाटी के समीप वाहन अनियंत्रित हो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में हाईवा चालक को मामूली चोट आई है।