कोडरमा: कोडरमा में लोकसभा चुनाव को लेकर बूथों पर लगाए जाने वाली महिला कर्मियों का पांच दिनी प्रशिक्षण संपन्न
लोकसभा चुनाव को लेकर कोडरमा लोकसभा के बूथों पर लगाए जाने वाली करीब 345 महिला कर्मियों का दूसरे चरण के अंतिम दिन का चुनाव संबंधी प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण डीसी सह प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी ऋतुराज के निर्देशन दी गई। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कर्मियों से कई सवाल भी पूछे।