कोडरमा: इनर व्हील क्लब ऑफ कोडरमा के द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल हुए सिविल सर्जन
इनर व्हील क्लब का कोडरमा के द्वारा दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में 241 लोगों की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ के द्वारा लोगों की जांच की गई। मौके पर सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने निस्वार्थ भाव से जुड़े क्लब के सदस्यों के कार्यों की सराहना की।