कोडरमा: शिव वाटिका में झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा केंद्र सरकार द्वारा रॉयल्टी रोककर विकास बाधित किया गया
शिव वाटिका में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि केंद्र के भाजपा सरकार ने झारखंड के रॉयल्टी का पैसा रोककर झारखंड के विकास बाधित करने का प्रयास किया। झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार के लोकप्रियता को देखते हुए केंद्र सरकार बौखला गई थी। इसी कारण से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया।