ग्वालियर गिर्द: सबसे बड़ी ठगी के आरोपी का यू-टर्न, हाईकोर्ट में ₹15 लाख, सुप्रीम कोर्ट में बोला सिर्फ ₹2.89 लाख मिले
सबसे बड़ी साइबर ठगी के मामले में 1 साल पहले पकड़े गए गुरजीत सिंह ने अपने पहले बयान से किनारा कर लिया है। यानी उसने हाईकोर्ट में कहा था कि रामकृष्ण मिशन के संचालक स्वामी सुप्रदीप्तानंद के अकाउंट से ट्रांसफर हुए रुपए उसके खाते में आए थे इसकी राशि 15 लाख थी।हाईकोर्ट ने उसे यह राशि जमा करने की शर्त पर जनवरी में जमानत स्वीकृत कर ली थी।