मुज़फ्फरनगर: ग्राम नगला राई में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों के 3 लोग हुए घायल
ग्राम नगला राई में मामूली कहा-सुनी में 2 पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट मे दोनों पक्षों के कुल 3 लोग घायल हुए है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल घायलों को CHC चरथावल में प्राथमिक उपचार दिलवाया जहां से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त नही हुई है तहरीर प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही कि जाएगी।