संग्रामपुर: नगर पंचायत संग्रामपुर में कचरा प्रबंधन इकाई के अभाव से बढ़ी परेशानी, लोगों में आक्रोश
संग्रामपुर नगर पंचायत में कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। नगर पंचायत के गठन को तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक कचरा प्रबंधन इकाई के लिए स्थायी जमीन चिन्हित नहीं की जा सकी है। इसके कारण नगर क्षेत्र से निकलने वाला कचरा सुल्तानगंज-देवघर राजकीय मार्ग पर, संग्रामपुर थाना के समीप खुले में फेंका जा रहा है।