राजिम: राजिम में मां दुर्गा के नौ दिन के उत्सव के बाद भव्य विसर्जन यात्रा संपन्न
राजिम में नौ दिन तक चले नवरात्रि उत्सव के बाद सोमवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं और जंवारा का भव्य विसर्जन किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं ने मां को विदा किया, जहां हजारों भक्तों ने शीतला तालाब के घाट पर विसर्जन में भाग लिया।