नरैनी: नरैनी पुलिस ने 9.6 किलोग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Naraini, Banda | Nov 2, 2025 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में थाना नरैनी पुलिस नें अवैध सूखे गांजे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 9 किलो 600 ग्राम अवैध सूखा गांजा व एक मोटर साइकिल अवैध सूखे गांजे के परिवहन में प्रयुक्त पुलिस नें बरामद किया है।