सोहागपुर: नगर के निजी पैलेस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया
जिले के जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के सोहागपुर मंडल अंतर्गत एक निजी पैलेस में शुक्रवार की रात 8 बजे लगभग पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत रात्रिकालीन संध्या में रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्रीय विधायक, सोहागपुर मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।