गढ़वा: गढ़वा के जिला दंडाधिकारी ने सड़क सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Garhwa, Garhwa | Jan 3, 2025 शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से जिला दंडाधिकारी सह डीसी शेखर जमुआर के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ 01 जनवरी 2025 से लेकर 31 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान डीसी ने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर सड़क सुरक्षा के आयामों को जन-जन तक पहुंचायागा।