गढ़वा: उमंग वाटिका में जिला समाज कल्याण विभाग ने पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का किया आयोजन
Garhwa, Garhwa | Jan 3, 2025 गढ़वा। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर परियोजना स्तर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन शहर के नवादा मोड़ स्थित उमंग वाटिका में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण ने दीप जलाकर किया। प्रशिक्षण में गढ़वा एवं मेराल परियोजना के 100 सेविका शामिल हुई।