सोहागपुर: एक सप्ताह बाद भी सीवर लाइन का निर्माण कार्य पूरा नहीं, जय स्तंभ चौक के पास मार्ग बाधित
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के जय स्तंभ चौक के पास एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सीवर लाइन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है जिससे मार्ग बाधित है,स्थानीय लोगों ने शनिवार को लगभग 12:45 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मार्ग बाधित होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती है,और विवाद की स्थिति बनी रहती है,इस बात की शिकायत नगर पालिका में भी की गई है।