आगरा: कोतवाली सिकंदरा में पीड़िता ने आरोपी TSI के विरुद्ध दर्ज कराया दुष्कर्म का मुक़दमा,जानकारी देते एसीपी हरीपर्वत आदित्य
Agra, Agra | Jan 30, 2024 आगरा के ट्रैफिक पुलिस में तैनात एक TSI पर BAMS की छात्रा ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पीड़िता ने कोतवाली सिकंदरा में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया है। एसीपी हरीपर्वत आदित्य का कहना है की पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।