आगरा: एमजी रोड स्थित डीसीपी सिटी कार्यलय में पुलिस ने लोगो को लौटाए 121 रिकवर मोबाइल,जानकारी देते डीसीपी सिटी सूरज राय
Agra, Agra | Jan 30, 2024 आगरा कमिश्नरेट की नगर जोन खोया पाया सेल ने दो महीने में 121 मोबाइल रिकवर किए है। जिन्हें मंगलवार को एमजी रोड स्थित डीसीपी सिटी सूरज राय के कार्यलय में मोबाइल मालिकों को सौंपा गया। कुल 121 मोबाइल स्वामियों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस सौंपे गए। इन रिकवर मोबाइल की बाजार कीमत ₹24 लाख रूपए हैं।