आगरा: पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पहुँचा अनोखा मामला,जानकारी देते परामर्श केंद्र के काउंसलर अमित गौड़
Agra, Agra | Jan 30, 2024 आगरा के पुलिस लाइन स्थित सभागार में बहू और सास का अनोखा विवाद चर्चाओं का विषय बना हुआ है। परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर अमित गॉड ने बताया कि एक विवाहिता की 6 महीने पहले शादी हुई है,लेकिन उसकी सास उसका मेकअप का सामान इस्तेमाल कर लेती है। जिसकी वजह से घर में विवाद की स्थिति बनी हुई है। जिसके निपटारे के लिए परिवार ने परामर्श केंद्र की शरण ली है।