बरेली: संजय नगर में दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, मामले की पुलिस में की गई शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में दबंगों द्वारा व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट के दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द हिरासत में लेकर कार्यवाही की जाएगी।