कटनी नगर: कटनी: कुठला के कैलवारा रोड पर सड़क हादसे में महिला की मौत, 2 घायल अस्पताल में भर्ती
कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलवारा बायपास रोड पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई वहीं दो युवक घायल है घायलों और मृत महिला के शव को हाईवे एंबुलेंस 1033 से जिला अस्पताल लाया गया यह घटना आज बुधवार शाम 5:40 पर घटित हुई बताया जा रहा है की बाइक सवार महिला बाईको में भिड़ंत के बाद उछलकर सड़क पर गिरी इसी दौरान उसे एक ट्रक रौंदते हुए निकल गया।