कटनी नगर: केंद्रीय विद्यालय झिंझरी में प्रवेश के लिए उमड़ी अभिभावकों की भीड़, 4 जुलाई तक भरे जाएंगे फॉर्म
केंद्रीय विद्यालय झिंझरी में प्रवेश प्रक्रिया 25 जून से 4 जुलाई तक की जाएगी इसके लिए ऑफलाइन फॉर्म पुराने कन्या महाविद्यालय जहां केंद्रीय विद्यालय झिंझरी संचालित होगा फॉर्म भरे जा रहे हैं। जहां छात्र-छात्राओं के अभिभावक आज बुधवार सुबह 9:00 से दोपहर 1:00 तक कतार में लग रहे इसके बावजूद उन्हें आवेदन फॉर्म नहीं मिला जिसके कारण अभिभावकों में आक्रोश नजर आया।