अनूपपुर: घिसटते हुए जनसुनवाई में पहुंचा दिव्यांग, कलेक्ट्रेट में मदद के इंतजाम पर उठे सवाल
कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर घिसटते हुए पहुंचा। इस दौरान मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिव्यांग व्यक्ति जमीन पर घिसटते हुए जनसुनवाई स्थल तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वह अपनी समस्या के समाधान के लिए आते हैं ।