हरदा: मसनगांव-भिरंगी स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत
Harda, Harda | May 24, 2026 हरदा जिले में मसनगांव और भिरंगी रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिरने से एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घायल यात्री को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां रविवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।