उरगा थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी और चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां हसदेव नदी से लगातार अवैध रेत उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है। दिन हो या रात, नदी के सीने को छलनी कर रेत माफिया बेखौफ ट्रैक्टरों और हाईवा से रेत की चोरी कर रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मौन बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है