बलौदा: पंतोरा चौकी के भारत माला में ट्रेलर और पिकअप वाहन की टक्कर, हादसे में 2 युवकों की मौत; 3 घायल
जांजगीर चांपा के पंतोरा चौकी क्षेत्र के भारत माला रोड में ट्रेलर वाहन और पिकअप वाहन में टक्कर हो गई है. हादसे में पिकअप वाहन में सवार 2 युवक की मौत हो गई है. वही 3 लोग घायल हुए है. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.पुलिस के मुताबिक, पिकअप वाहन में 5 लोग कोरबा जिले के केरवा गांव से जामुन लेकर भिलाई मंडी जा रहे थे.