धरमपुर प्लस टू उच्च विद्यालय में 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख संतोष मंडल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पडाव है। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढने की सलाह दी। मौके पर गणमान्य लोग मौजूद रहे।