उज्जैन शहर: लापता सुल्तान का शव इंदौर मे मिला, भाई भतीजो पर शक, जाँच मे जुटी पुलिस, एसपी ने दी जानकारी
उज्जैन जिले के ग्राम पीरझलार से 10 दिन पहले रहस्यमयी ढंग से लापता हुए 35 वर्षीय सुल्तान पटेल का शव इंदौर के यशवंत सागर जलाशय से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शुरुआती जांच में मृतक के परिजनों पर ही शक है और पूछताछ का दायरा उनके आसपास केंद्रित किया गया है।