देहरादून: ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन, 69 शिकायतें हुईं प्राप्त
जिलाधिकारी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जनता दर्शन कार्यक्रम में 69 शिकायतें प्राप्त हुई। इसके तहत भूमि कब्जा, अतिक्रमण, आपसी विवाद, सम्बन्धी,पेंशन समेत कई शिकायतें प्राप्त हुई। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि एवं उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी।