देहरादून: मुख्यमंत्री आवास में मेजर जनरल मनोज तिवारी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से अग्निवीर भर्ती के संबंध में की मुलाकात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मेजर जनरल मनोज तिवारी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड से 4500 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसके साथ ही 2000 रिक्त पदों पर भी जल्द भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाली भर्तियों में भी राज्य से अधिक से अधिक युवा प्रतिभाग कर सकें, इसके लिए केंप लगाए जायेंगे.