मंदसौर: मंदसौर मेडिकल कॉलेज में पहली बार नाक की ट्रॉमा सर्जरी सफल, 22 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन
मंदसौर के सुंदरलाल पटवा शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं इंदिरा गांधी चिकित्सालय में पहली बार नाक की ट्रॉमा सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। ईएनटी विभाग की टीम ने 22 वर्षीय युवक की टूटी नाक की हड्डी और सेप्टल कार्टिलेज का सफल उपचार किया,सर्जरी के बाद मरीज स्वस्थ है। इससे क्षेत्र में उन्नत ईएनटी सेवाओं की शुरुआत हुई है,